आपदाग्रस्त क्षेत्र तक पहुंच, डीएम संग आला अफसरों ने आज फिर नापे गदेरे,ढंगार

 

डीएम  देहरादून सविन बंसल ने बुधवार को आपदा प्रभावित दूरस्थ किमाडी-कंडरियाणा गांव का दौरा कर प्रभावितों की समस्या सुनी और आपदा से उपजे हालात एवं क्षति का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खडा है। प्रभावित लोगों को मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी। इस दौरान डीएम ने राहत कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए। आपदा से पूर्णरूप से संपर्क कटे भितरली,कंडरियाणा क्षेत्र में आज फिर पूरा प्रशासनिक अमला आॅन ग्राउण्ड पहुंचा। 5 किमी दुर्गम रास्ते नाप कर डीएम व उनके साथ अधिकरियों की टीम प्रभावितों तक पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *