हर्षिल, धराली के सेब की खरीद उद्यान विभाग ने शुरू की

 

आपदा प्रभावित धराली,हर्षिल का सेब मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप उद्यान विभाग ने खरीदना शुरू कर दिया है। मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.रजनीश सिंह ने बताया कि आज 6 क्विंटल रॉयलडेलिसस 51 रुपये किलो व 2868 किलोग्राम रेड डेलिसस 45 रुपये प्रति किलो की दर से सचल दल केंद्र हर्षिल में उपार्जन किया गया। उक्त सेब बागवान रघुबीर सिंह रावत,जोत सिंह हर्षिल,मोहन सिंह राणा,धनीराम सुक्की,अनिल धराली,कलावती,गंगा प्रसाद ग्राम बगोरी द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *