श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी द्वारा आयोजित आज की रामलीला में प्रयाग दर्शन, राम-भरत मिलाप और भरत द्वारा श्री रामचंद्र जी की चरण पादुका को लेकर सिंहासन पर स्थापित करना और सन्यासी रूप धारण कर उनके प्रतिनिधि के रूप में राजकाज की व्यवस्था को संचालित करना आदि के बहुत ही भावविभोर दृश्यों के मंचन हुए। इस दौरान दर्शकों की खासी भीड़ रही। आज के मंचन मे महामुनि वशिष्ठ का अभिनय सावन पंवार, कौशल्या दुर्गा रांगड, सुमित्रा सविता विश्वकर्मा, कैकई रेनू डोभाल, राम आयुष पंवार, सीता निकिता, लक्ष्मण अजय मखलोगा, भरत ऋषभ नौटियाल, शत्रुघ्न सूरज नेगी ,अनुसूईया काजल महर ने किया।
इधर रामलीला समिति की ओर से चंद्रमोहन सिंह पंवार संस्थापक गंगोत्री फिजिकल एकेडमी को उनकी सेवाओं को देखते हुए समिति के द्वारा गढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांयरु लाल लोक गायक भराण गाँव बरसाली को समिति के द्वारा विशिष्ट सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर समिति के संरक्षक ब्रह्मानंद नौटियाल प्रभावती गौड़, रमेश चौहान, मुख्य उद्घोषक एवं संपादक जयेन्द्र सिंह पंवार,अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मटूड़ा, महासचिव विजय प्रकाश भट्ट, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह राणा, प्रबंधक भूपेश कुड़ियाल, वरिष्ठ लेखा निरीक्षक केशवानंद भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर तस्दीक खान, निर्देशक महेंद्र सिंह पंवार, चंद्रमोहन सिंह पंवार, फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी संकलनकर्ता अनिल सेमवाल ओम फोटो, संयोजक खुशहाल सिंह चौहान, विजय चौहान, मंच निर्देशक केसर सिंह सजवाण, प्रवीण कैन्तुरा, उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमन राणा, विनोद नेगी, अजय पंवार, इंद्रेश कुमार उप्पल, अमरपाल रमोला, संतोष नौटियाल, अब्बल सिंह पंवार, नरेंद्र राणा, अजय मखलोगा, संगीताचार्य चतर सिंह मराठा, प्रहलाद सिंह,अखिलेश उनियाल, फोटो एंड वीडियोग्राफी ओम फोटो सहायक विकास भट्ट, वित्त नियंत्रक किरन पंवार, उषा चौहान, विमला जुयाल, अनीता राणा, विजय महर, सारिता गुसांईं, सरिता नौटियाल, सावित्री मखलोगा, विनीता सेमवाल, पुनीता नौटियाल, प्रभा कैन्तुरा, कुमारी दुर्गा रांगड़, कर्तव्य मंच के शुभम पंवार, रूप और वस्त्र सज्जा अमन कुमार शाह, भंडार नायक अंकित कुमार, पाक शास्त्री सूरज भट्ट, उपदेश नौटियाल, मनोज बिष्ट, सम्मी तलवाड़, जीवन थापा, आदित्य थापा और मुकेश थापा आदि मौजूद थे।