गढ़वाली बोली में रामलीला,जनकपुर से राम-सीता की विदाई व केकई-मंथरा संवाद का हुआ मंचन

 

श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला में आज श्रीरामचंद्र जी का जगत जननी सीता जी से पाणीग्रहण संस्कार और जनकपुर से उनकी अश्रुपुरत विदाई, राम राज्याभिषेक विचार, कैकई मंथरा संवाद आदि का प्रस्तुतीकरण किया गया।
आज राजा दशरथ का अभिनय विजय चौहान, कौशल्या- दुर्गा रांगड, सुमित्रा कशिश महर कैकई रेनू डोभाल, राजा जनक संतोष नौटियाल, सुनैना पुनीता नौटियाल, राम -आयुष पंवार, सीता निकिता, लक्ष्मण अजय मखलोगा और मुनि विश्वामित्र का सावन पंवार ने अभिनय किया। उधर रामलीला में आज की मुख्य अतिथि की श्रृंखला में नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली, समाजसेवी सुमन बडोनी और कमल नौटियाल मौजूद थे। इसके अलावा भगवती प्रसाद नौटियाल ग्राम साल्ड़ व पारसमणी भट्ट ग्राम चुंगी बड़ेथी को उत्तरकाशी गौरव सम्मान 2025 से नवाजा गया और ग्राम सभा भुक्की महिला मंगल दल को नारी शक्ति वंदन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *