ग्रामीणों को मालिकाना हक दिलाने के लिये विधायक पुंडीर मिले सीएम धामी से

 

रविवार को देहरादून में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के आर्केडिया ग्रांट, चंद्रबनी, ईस्ट हॉप टाउन एवं टी स्टेट अंबीवाला की भूमि पर लंबे समय से निवासरत ग्रामीणों को मालिकाना हक दिलाने के संबंध में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। विधायक पुंडीर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन क्षेत्रों में हजारों परिवार पीढ़ियों से रह रहे हैं और मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें अभी तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर छोटेलाल पूर्व ग्राम प्रधान आर्केडिया, ग्राम प्रधान अंबीवाला सुरेंद्र सिंह नेगी, मंडल महामंत्री राजेश, सुभाष तलनिया, ओमवीर राघव, मंजू नेगी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *