डीएम देहरादून सविन बंसल को शिकायत मिली कि कांवली रोड में शिवा मेडिकल एवं अमित मेडिकोज मानक के अनुरूप संचालित नही हो रहे हैं। जिस पर डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छोपेमारी के दौरान शिवा मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा चलित अवस्था में नही पाया गया, औषधियां गंदगी में भण्डारित पाई गई, औषधि का क्रय विक्रय रजिस्टर नही पाया गया। वहीं अमित मेडिकोज पर ओषधियां गंदगी में भण्डारित एवं प्रदर्शित पाई गई औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख सुव्यवस्थित नही पाए गए। टीम द्वारा सम्बन्धित मेडिकोज को जब-तक पाई गई कमियों में सुधार नही होता तथा लाईसेंस की शर्तें पूर्ण नही की जाती तब-तक औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगा दी।