ब्लॉक प्रमुख शपथ समारोह, विधायक सहदेव पुंडीर रहे बतौर मुख्य अतिथि

 

शुक्रवार को ब्लॉक सभागार सहसपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, ज्येष्ठ प्रमुख रामेश्वरी पुंडीर, कनिष्ठ प्रमुख धीरज गुलेरिया एवं समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। इस अवसर पर सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर विशेष रूप से बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शपथ समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधियों का प्रथम कर्तव्य है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास व जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर आर्येंद्र शर्मा, चमन सिंह, अर्चना क्षेत्री, मेघ सिंह, गीता मौर्या सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *