चार धाम यात्रा,गंगोत्री पार्किंग में ओवरचार्जिंग, फर्म का काटा 50 हजार का चालान

 

डीएम प्रशांत आर्य के निर्देश पर यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन,समस्याओं के समाधान और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। डीएम ने खासतौर पर यात्रा पार्किंग में तय शुल्क से अधिक वसूलने पर सख्त कार्यवाही की बात कही थी।
इस बीच एडीएम व नोडल अधिकारी गंगोत्री धाम यात्रा ने गंगोत्री वाहन पार्किंग में अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस संबंध में ईओ गंगोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत द्वारा संबंधित फर्म पर ₹50 हजार का चालान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *