गंगोत्री घाटी में बड़ा हादसा, डबरानी के निकट पहाड़ी से गिरे पत्थर व मलवे की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

धराली आपदा के बाद डबरानी से गंगोत्री जाने वाला मार्ग बंद है। मार्ग को खोले जाने के लिये कार्य चल रहा है। इस बीच एक दिन पूर्व डबरानी से सोनगाड़ के बीच पैदल आवाजाही के लिये ट्रांशिप व्यवस्था बनाई गई थी। सुक्की के दो युवक डबरानी से सुक्की निकल रहे थे। अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दोनों युवक मनीष व अरूण की मौत हो गई। मौत की खबर सुन गाँव मे मातम छा गया। परिजनों का रो के बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण एजेंसी बीआरओ की लापरवाही से मौत हुई है।
उधर उक्त हादसे को लेकर डीएम प्रशांत आर्य से जब दूरभाष से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उक्त घटना उनके संज्ञान में आई है। डीएम ने कहा कि घटना स्थल के लिये टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *