धराली/उत्तरकाशी
धराली आपदा में लापता लोगों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी,फायर सर्विस द्वारा सर्च अभियान चल रहा है।
इधर उत्तरकाशी के आपातकालीन परिचालन की शाम 7 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक 69 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट है। लापता लोगों में 8 धराली,5 उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के नजदीकी,9 सेना,1 टिहरी,1 राजस्थान,13 बिहार,6 उत्तर प्रदेश व 25 नेपाली हैं।