ऋण बीमा धोखाधड़ी पर डीएम बंसल का एक्शन,एक फाइनेंस कंपनी व एक बैंक की काटी आरसी

 

 

ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले दो बैंको पर डीएम देहरादून सविन बंसल ने एक्शन लिया है। डीएम ने केनफिन होम लि. की 20 लाख रुपये व एचडीएफसी के प्रबन्धक की 14.74 लाख की आरसी काट
दी । पीड़ित उर्मिला डीएम से मिली उन्होंने अपनी फरियाद में बताया कि उनके पति महिपाल सिंह द्वारा वर्ष 2022 में एचडीएफसी बैंक से ऋण लिया था जिसका बैंक द्वारा बीमा भी कराया तथा प्रीमियम की किस्त भी जमा की गई।पति महिपाल सिंह की मृत्यु होने के बाद बैंक वसूली के लिए परेशान कर रहे हैं, बैंक इंश्योरेंश कम्पनी से क्लेम करने के बजाय उनको परेशान कर रहा है। जिस पर डीएम ने एचडीएफसी बैंक के प्रबन्धक जीवनगढ की 12.74 लाख की आरसी काट दी है। इसी तरह दो बेटो की मॉ विधवा माला देवी ने डीएम से फरियाद लगाई की उनके पति स्व. उदय शंकर द्वारा कैनफिन लि. से रू0 20 लाख का ऋण मकान क्रय करने के लिए लिया गया था जिसका बीमा भी कराय गया है। 12.22 लाख किस्त भी जमा कराई गई हैं किन्तु पति की मृत्यु 20 जनवरी 2025 को हो गई थी, पति की मृत्यु के उपरान्त इश्योंरेश कम्पनी व बैंक के पास मकान के दस्तावेज हैं। कम्पनी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है उनको परेशान किया जा रहा है उनके 2 नौनिहालों की पढाई भी बाधित हो रही है बैंक और इंश्योरेंश कम्पनी परेशान कर रही हैं जिस पर डीएम ने केनफिन होम लि. जीएमएस रोड के प्रबन्धक की 22 लाख की आरसी काट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *