पीएमश्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के 12 वी के छात्र और एनसीसी कैडेट सचिन ने मात्र 16 वर्ष की आयु में 18 मई 2025 को मॉउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर अपने विद्यालय, माता पिता,जनपद व विद्यालयी शिक्षा विभाग का नाम रोशन किया l
इधर देहरादून राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में सचिन को उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)द्वारा ऐतिहासिक उपलब्धि एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया गया l
उधर सीमान्त उत्तरकाशी जनपद के छात्र सचिन को राजभवन में राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने पर उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, बीईओ भटवाड़ी हर्षा रावत, सहित एनसीसी बटालियन उत्तरकाशी कमान अधिकारी कर्नल मयंक धस्माना, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एल.बी.मल्ल, कीर्ति इंटर के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टेन एल.पी.एस. परमार ने खुशी जाहिर की।