एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियारों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

 

एसटीएफ व रूद्रपुर कोतवाली टीम ने 8 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन के साथ एक अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, दीपम सेठ द्वारा राज्य में गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आर.बी. चमोला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एम.पी.सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा- निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा आज थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, रूद्रपुर को 32 बोर की 5 पिस्टल व 30 बोर की 3 पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी ने बताया कि पिछले कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत बाहरी राज्यो से अवैध हथियारों की स्मगलिंग की जा सकती है। इस सम्बन्ध में एसटीएफ टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त पूर्व में जेल गये अथवा प्रकाश में आये अपराधियों पर राज्य एसटीएफ द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। जिसके फलस्वरूप गुरुवार की रात्रि को एसटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिह को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त खजान पूर्व में भी जनपद उधमसिंहनगर में लूट तथा अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है।
अवैध हथियार व हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, हे. का. दुर्गा सिंह,का.सुरेन्द्र सिंह कनवाल, दीपक भटट, चालक संजय कुमार, थाना रूद्रपुर टीम के निरीक्षक मनोज रतूडी, उप निरीक्षक होशियार सिह, का. प्रवीण गोस्वामी, दीप चन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *