डीएम देहरादून सविन बंसल नेआज कलक्ट्रेट में असहाय विधवा पुनम ठाकुर, बिरोजनी उनियाल, आशादेवी, खष्टी बिष्ट, बबीता एवं रेशमी जिनके पति एक्सीडेंट में गंभीर घायल हैं को 25-25 हजार आर्थिक सहायता चैक वितरित किए। डीएम ने
लकवा रोग से पीड़ित आशा देवी को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान करने के बाद उनको सारथी वाहन से सुरक्षित उनके घर तक भी पहुंचाया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि हमारा प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशानिक अधिकारी कपिल कुमार भी उपस्थित रहे।
