डीएम सविन बंसल ने कहा है कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी। डीएम ने टाइमबांड करते हुए प्रकरण को 3 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने विभागों को 3 दिन के समाधान का समय दिया है, निर्धारित समयावधि में शिकायत का निस्तारण न करने की दशा में कार्यवाही के लिए मजबूर होने की बात कही है। डीएम ने एक-एक विभाग की पेंडिंग, टाइमबांड व लम्बे समय से नासूर बनी शिकायत की फाइलों को आज खुलवा-खुलवा के देखा। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रणाली राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जनपद में सीएम हेल्पलाईन में पुलिस विभाग की 478, लोनिवि 252, यूपीसीएल 361, जल संस्थान 276, नगर निगम 244, शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी 204, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय 229,आयुष्मान 198, यूटीयू 145, भू-अभिलेख 88, पेयजल निगम 84, एमडीडीए 78, पर्यावरण बोर्ड 59, वन विभाग 45, यजेसीएनएल 50, सिंचाई 61, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण 31, राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन 42, अक्षय उर्जा विकास एजेंसी 54, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग 20, परिवहन निगम 26, दून यूनिवर्सिटी देहरादून 42, यातायात पुलिस 23, पंचायतीराज विभाग 39, पर्यटन विभाग 26, बागवानी विभाग 39, महिला एवं बाल विकास विभाग 30, जिला पंचायत 14, जीएमवीएन की 25 शिकायतें लम्बित है।