विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विकासनगर विकासखंड प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए प्रेरणादायक अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। विधायक पुंडीर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रकति स्वच्छ होगी तभी हम सभी वातावरण में खुल कर सांस ले सकेंगे साथ ही विधायक ने सभी से निवेदन किया कि अपने आस-पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण अवश्य करें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाते रहें।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, ओमवीर राघव, यशपाल सिंह नेगी, यशपाल कैंतुरा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।