विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने गंगोत्री धाम से स्वच्छ पर्यावरण एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए प्रेरणादायक अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण किया। गंगोत्री धाम में विधायक ने सभी को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाकर पर्यावरण का महत्व समझाया।
शपथ के पश्चात विधायक के नेतृत्व में मन्दिर समिति,पुलिस जवान, नगरपंचायत गंगोत्री, स्वच्छता मित्र,आईटीबीपी, वन विभाग सहित श्रद्धालुओं ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर सभी ने मिलकर घाटों की सफाई की व गोमुख पैदल मार्ग में वृक्षारोपण किया। विधायक ने यात्रियों, स्थानीय को जूट थैले बाँटकर प्लास्टिक,पॉलिथीन का त्याग करने की अपील की। गंगोत्री धाम में बृहद स्वच्छता अभियान भी चला। इस दौरान मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, पूर्व पालिका चेयरमैन रमेश सेमवाल, भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष
मनोजेन्द्र रावत समेत अन्य मौजूद रहे।