पर्यावरण दिवस से पूर्व डीएम डॉ. आशीष चौहान की अनूठी पहल, सरकारी वाहन को छोड़ एक ही वाहन में पहुंचे अधिकारी अपने ऑफिस

 

पर्यावरण दिवस से पूर्व पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौड़ी के डीएम डॉ. आशीष चौहान ने एक अनूठी पहल शुरू की है। डीएम का मानना है कि हफ्ते में एक दिन अधिकारी व कर्मचारी सरकारी व निजी वाहनों को छोड़कर एक ही वाहन में या पैदल अपने कार्यालय में पहुंचे तो इससे न केवल ईंधन बचेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बेहतर संदेश भी होगा। डीएम की इस पहल पर आज जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सरकारी वाहन कार्यालय में निजी वाहन कर्मचारियों ने घर पर ही छोड़ दिए अलबत्ता सामूहिक रूप से अधिकारी नगर पालिका की बस से कार्यालय पहुंचे।
डीएम का कहना है कि समस्त अधिकारी व कर्मचारी सप्ताह में एक दिन पैदल चलें या फिर यथासंभव एक ही वाहन में समूह बनाकरअपने कार्यालय पहुंचे तो इससे सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना भी बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण के लिये भी यह पहल कुछ मायने में लाभकारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *