राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरकाशी की ओर से दूसरी साहसिक यात्रा उत्तरकाशी जनपद के प्रथम गांव जादुंग की, गई। स्वयं सेवकों द्वारा यहाँ शाखा लगाई गई जिसमें 8 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। स्वयं सेवकों ने यहाँ ध्वज लगाकर संघ की प्रार्थना की। जिन स्वयंसेवकों द्वारा इस यात्रा में भागेदारी की गई उनमें अर्जुन गुंसाई प्रधानाचार्य,बद्री सिंह चौहान नगर बौद्धिक प्रमुख, राजवीर सिंह राणा आचार्य सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर, बलवीर सिंह नेगी छात्रावास प्रमुख,मनवीर सिंह राव भोजनालय प्रमुख,डॉ जगदीश सिंह चौहान जिला विद्यार्थी प्रमुख जिला प्रचार प्रमुख अनूप भंडारी शामिल रहे।