डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता दर्शन में प्राप्त होेने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और उन पर त्वरित कार्यवाही करने के साथ ही शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी करें।
आज के डीएम के जनता दर्शन में पुनर्वास पशुलोक में बांध विस्थापित महिला को भूमि फर्जीवाडे़ में न्याय की आस जगी है। महिला पुलमा देवी के प्रकरण पर डीएम ने समिति बनाने के साथ ही एसडीएम से आख्या मंगवाकर मामले को एसआईटी को संदर्भित कर दिया। दिव्यांग बबीता को रोजगारपरक प्रशिक्षण व स्वरोगार मौके पर ही जीएमडीआईसी से स्वीकृत कराया, पशुपति इन्कलेव रायुपर में एक निजी प्लाट में सीवर बहने की शिकायत पर आज ही निगम से स फाई करवा दी। जर्जर स्कूल भवन की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीईओ से एक दिन के भीतर कार्यवाही की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश देने के साथ ही पूछा कि इतना बजट देने के बाद भी भवन जर्जर क्यों है और सम्बन्धित बीईओ क्या कर रहे है? डीएम ने एक महीने पूर्व फोरेस्ट सर्वेक्षण के निर्देश फोलो न होेने पर डीएफओ पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर अमल न किये जाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। एक प्रकरण में डीएम ने एमडीडीए अभियंता से भवन उल्लंघनकर्ता पर प्रवर्तन की तिथि अंकित कराई तथा एमडीडीए के अधिकारियों को नोटिस देने के उपरान्त भी कार्यवाही न होने तलब किया। डीएम के जनता दर्शन में लगभग 85 शिकायतें आई जिनमे अधिकांश का निस्तारण मौके पर किया गया।
जनता दर्शन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जीएमडीआईसी अंजली रावत, जिला प्रोबेशन मीना बिष्ट सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।