उत्तरकाशी की धरासू पुलिस टीम नेक चिन्यालीसौड पीपलमंडी ऑलवेदर तिराहा के पास से संजय भट्ट नाम के एक युवक को 11.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार युवक पुलिस की चारधाम यात्रा में व्यस्तता का फायदा उठाना चाह रहा था, वह स्मैक को देहरादून से खरीदकर उत्तरकाशी में बेचने की फिराक मे था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर *8/21 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त संजय भट्ट पुत्र स्व. भीम भट्ट निवासी माण्डो,जसपुर उत्तरकाशी उम्र- 31 वर्ष है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 तस्लीम आरिफ, कानि0 राकेश, अनिल तोमर, मनवीर शामिल रहे।
उधर एसपी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके उत्साहवर्धन हेतु टीम को 5000 रुपये के पारितोषिक से सम्मानित किया गया है।