गंग नहर मे डूबे छोटे भाई को बचाने के लिये दो बहिनों ने लगाई नहर में छलांग, डूबने से हुई लापता, सर्च अभियान जारी

 

हरिद्वार के बहादराबाद में छठ पूजा घाट पर सोमवार सुबह स्नान के दौरान गंग नहर में डूबे छोटे भाई को बचाने के लिए दो बहनों ने भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिये छलांग लगा दी।
तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों बहिनें लापता हो गई जिसके बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। उधर लोगों ने डूबते भाई को तो बचा लिया, लेकिन दोनों बहनों का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर कोतवाली रानीपुर और बहादराबाद बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर गोता खोर टीम मोके पर पहुंची और दोनों बहनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन दोनों बहनों का कोई पता नहीं चल सका। दोनों बहिनों की खोज में सर्च अभियान भी चला। मिली जानकारी के अनुसार तीन भाई बहन जिनमे भाई वंश 13 वर्ष, बहिन ईशा 14 वर्षीय व मनीषा 15 वर्ष पुत्री राजेश निवासी मथुरा हाल सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार अपने मामा रवि के साथ सोमवार सुबह भाई चारा पिकेट के पास छठ पूजा घाट पर स्नान के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान वंश तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। भाई को डूबता देख दोनों बहिनों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों बहनें तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में समा गयी। जबकि आसपास मौजूद लोगों ने भाई वंश को बचा लिया। उधर दोनों बहनों की खोज में गोताखोर टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *