जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद विदेश मंत्रालय ने कई कड़े फ़ैसले लिये हैं। विदेश मंत्रालय के आदेश के क्रम में उत्तराखंड शासन ने आज एक आदेश जारी कर बताया है कि उत्तराखंड के अस्पतालों में वीजा लेकर पाकिस्तानी लोगों को वापस जाना होगा। उनके वीजा 29 अप्रैल तक ही वैध होंगे।