दून घंटाघर का सौंदर्यीकरण, कुछ इस तरह नजर आएगा घंटाघर

 

 

सीएम की प्ररेणा से व डीएम की कार्यशैली से शहर में विभिन्न प्रमुख स्थलों के सौन्दर्याकरण के निर्माण कार्य गतिमान है। दून की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिव्य-भव्य स्वरूप में दिखेगा जिसका सभी स्टैक होल्डर्स से विचार विमर्श कर कार्य प्रारम्भ हो गया है।
शहर के घंटाघर चौक को आधुनिक एवं यातायात हेतु सुगम बनाया जा रहा है।
डीएम सविन बंसल ने चार्ज संभालते देहरादून में सुगम सुविधा एवं यातायात के लिए निरंतर प्रयास एवं मंथन से शहर के चौक चौराहों का पारम्परितक एवं पौराणिक शैली सौन्दर्गीकरण के विकसित किए जाने की कार्य योजना को धरातल पर लाने का कार्य किया। जिसके फलस्वरूप शहर के घंटाघर सहित अन्य चौक चौराहों के सौन्दर्यकरण का कार्य गतिमान है। घंटाघर के सुधारीकरण कार्यों से जहां यातायात संचालन में मदद मिलेगी वहीं, घंटाघर अपने भव्य स्वरूप से जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करेगा तथा चौराहों पर राज्य की लोक पारम्परिक शैली में विकसित छवि पर्यटकों को राज्य के लोक संस्कृति एवं परम्परा के दर्शन कराएगी। डीएम ने चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण सुधार, एवं घंटाघर के कार्यों का डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह ही तैयार कर लिया था जिसके लिए वे निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *