मनरेगा में वित्तीय अनियमितता,कनिष्ठ अभियंता की सेवाएं की समाप्त

 

टिहरी के विकास खण्ड कीर्तिनगर में मनरेगा में तैनात कनिष्ठ अभियन्ता सुरेन्द्र सिंह द्वारा योजनान्तर्गत किये जा रहे कार्यों में कूट रचना करने तथा जिला अभियन्ता महात्मा गांधी मनरेगा के स्थान पर माप पुस्तिका में मापांकन को स्वयं प्रतिहस्ताक्षर कर अन्तिम भुगतान हेतु करने व एक अन्य प्रकरण में सुरेन्द्र सिंह द्वारा अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रदत्त अनापत्ति में कूट रचना करके अपने स्तर से एक और योजना जोड़ कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु साफ्टवेयर में अपलोड कर देने जैसी गंभीर वित्तीय अनियमितता पर डीएम मयूर दीक्षित ने उक्त कनिष्ठ अभियंता की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *