सीनियर सिटीजन,दिव्यांग व जरूरतमंदो का सहारा बना डीएम बंसल का ‘सारथी’

 

डीएम देहरादून सविन बसंल ने शिकायतों केे निस्तारण हेतु जिला कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के परिवहन के लिए ‘‘सारथी’’ की व्यवस्था की गई है ताकि सारथी के माध्मय से अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों तक पहुंचाया जा सके। अधिकतर मामले बजुर्गों से प्रताड़ना के प्राप्त हो रहें, जिन्हे एसएसपी कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल के लिए भेजे जाने के लिये सारथी का साथ मिल रहा है इसी तरह वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग शिकायकर्ताओं को ‘सारथी’ के माध्यम से सम्बन्धित कार्यालयों को भेजकर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। अब तक लगभग 15 फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *