विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री, विधायक सुरेश ने संगलाई-तिहार मोटर मार्ग में शुरू कराया डामरीकरण का कार्य

 

विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश सिंह चौहान ने आज टकनौर स्थित ग्रामसभा “संगलाई-कुज्जन-तिहार” मोटर मार्ग डामरीकरण का विधि-विधान से भूमि-पूजन कर उदघाटन किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत फेज 3 के अंतर्गत उक्त मोटर मार्ग में डामरीकरण की स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार जारी है। करीब 1 करोड़ के सड़क के कार्य वर्तमान में चल रहे हैं। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि ग्रामीण इलाकों की रोड कनेक्टिविटी बेहतर बने और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुलभ हो। विधायक श्री चौहान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग व आशीर्वाद से गंगोत्री विधानसभा में विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क मार्ग निर्माण कार्य होने के साथ अधिकांश सड़कों में कार्य प्रगति पर है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) एवं मेरा गांव मेरी सड़क योजना” के तहत दूर-दराज़ के गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ रही है। विधायक ने यह भी कहा कि हमारी सरकार सड़क, बिजली, पानी एवं डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *