खेत बचाओ अभियान’’ की शुरुआत होगी कल से

 

देहरादून, केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान के आह्वान पर 1 जून से 30 जून तक कृषि विभाग द्वारा‘‘ खेत बचाओ अभियान’’ चलाया जाएगा। देहरादून के ढाकी, सहसपुर में इस अभियान की शुरुआत के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी प्रतिभाग करेंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों में जन-जागरण के लिए *1 जून से 30 जून* तक *‘खेत बचाओ अभियान’* चलाया जाएगा। अभियान के दौरान केसीसी निर्माण, स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरण, कृषि यंत्रीकरण एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ भी किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा तथा कृषि भूमि के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खेत बचाओ अभियान केवल भूमि बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *