अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त मुख्य सरगना को देहरादून से किया गिरफ्तार

 

 

उत्तरकाशी की थाना पुरोला पुलिस ने अवैध नशे के मुख्य सरगना अकरम सिद्दीगी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। अकरम अपने पेडलर के माध्यम से नशे की तस्करी का काम करता है, नशीले पदार्थों को इकट्ठा कर वह देहरादून क्षेत्र मे सप्लाई करवाता है। माह नवंबर 2024 मे पुरोला पुलिस द्वारा शान्ति, मोनू व सावेज नाम के 3 तस्करों को 2 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले मे अभियुक्त अकरम का मुख्य सरगना के रुप मे संलिप्त होना पाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम के विरुद्ध धारा 27’A’ व 29 NDPS Act की कार्रवाई करते हुए डिजिटल,
इलेक्ट्रॉनिक तथा अन्य साक्ष्य संकलन करने के उपरांत बीते रोज देहरादून से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त अकरम सिद्दीगी पुत्र स्व. इकराम सिद्दीगी निवासी निकट गर्ग डेरी, कांवली गांव, बसंत बिहार देहरादून उम्र 32 वर्ष है।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रतन सिंह,अपर उपनिरीक्षक पवन बडोनी, हे0कानि0 बबलू खान ,
कानि0 पूरण सिंह तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *