उत्तरकाशी में दिसंबर में होगा विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव

 

जनपद में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा शीतकाल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के उद्देश्य से माह दिसम्बर, 2026 में प्रस्तावित ‘WINTER TOURISM CONCLAVE’ का आयोजन होगा। प्रस्तावित विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव के अंतर्गत जनपद में पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेकिंग, ‘विलेज टू विलेज’ कार्यक्रम, बर्ड वॉचिंग, स्टारगेज़िंग, साइक्लोथॉन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर सहित विभिन्न रोमांचक एवं पर्यटन आधारित गतिविधियां आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का मुख्य उद्देश्य जनपद के अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाना, शीतकालीन पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करना तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका के नए अवसर विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *