हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट को आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तदोपरांत मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने नवनिर्वाचित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,विधायक बंशीधर भगत,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के अलावा नगर आयुक्त रिचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए. पी. बाजपेई समेत अन्य मौजूद रहे।