रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले ठग को कोलकाता से किया गिरफ्तार

 

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दूसरे ठग को भी पुलिस ने कोलकाता, बंगाल से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार निवासी मयंक रावत ने कोतवाली कोटद्वार में दिए शिकायती पत्र में बताया था कि दिल्ली निवासी सुब्रत राय द्वारा उसे ईस्टर्न रेलवे में जीआरओयूपीसी के पद पर नौकरी के लिये फर्जी नियुक्ति पत्र व ईस्टर्न रेलवे का आईडी कार्ड देकर उससे तीस लाख सत्तर हजार पांच सौ पचास रुपये की ठगी की गई। उक्त मामले को एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उधर पुलिस द्वारा गत माह इस गैंग के सतीश कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। एसएसपी ने दोनों अभियुक्तों पर 5 हजार का इनाम भी रखा था। इस गैंग के दूसरे अभियुक्त को पकड़ने के लिये पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त सुभब्रत राय को दबिश देकर बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उत्तराखंड समेत हरियाणा,पंजाब,बिहार आदि प्रदेशों में भी युवाओं से पैसे लेकर उन्हें ये ठग फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पैसा हड़पते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *