एनकाउंटर में पैर पर गोली लगने से घायल हुआ गौमांस तस्कर गिरफ्तार

 

 

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एनकाउंटर में एक गौमांस तस्कर को गिरफ्तार किया है। किच्छा के कलकत्ता चौकी क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से तस्कर तस्लीम कुरेशी निवासी कुरैशी मोहल्ला किच्छा घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि तस्लीम बिना नंबर की बाइक पर कलकत्ता चौकी क्षेत्र में जा रहा था। रोकने पर उसने बाइक छोड़ दी और आम के बगीचे में भागकर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर पर गोली लगी है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ पूर्व में भी गौ तस्करी, हत्या, पशु चोरी और अन्य धाराओं में केस दर्ज है। उसके पास से तमंचा, कारतूस के साथ ही बाइक में बंधे बैग से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। पुलिस की गोली लगने से घायल होने पर उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। गिरफ्तार गौ तस्कर तसलीम पुत्र छोटे निवासी वार्ड नंबर 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा ऊधमसिंहनगर है। पुलिस ने बरामद गौ मांस कब्जे में लेकर गौ मांस तस्कर तस्लीम के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये गौ तस्कर तस्लीम पर थाना पुलभट्टा, थाना किच्छा , थाना बहेड़ी में हत्या,भैंस चोरी, गोकशी और चोरी के काफी अभियोग पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *