25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा

 

पौडी जिले के कोटद्वार में पुलिस ने 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध स्मैक की कीमत 6 लाख से अधिक आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बीईएल रोड में 14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बंटी चंद्रा पुत्र सोनू चंद्रा निवासी झूला पुल बस्ती कोटद्वार व दूसरे अभियुक्त यश भारद्वाज पुत्र अमित भारद्वाज निवासी रमेशनगर नजीबाबाद रोड कोटद्वार को 11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दिल्ली फार्म कोडिया से गिरफ्तार किया गया।
उक्त नशा तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार,प्रभारी सीआईयू कमलेश शर्मा, उप निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी,विनोद कुमार चपराना,अपर उप निरीक्षक एहसान अली,आरक्षी हेमंत कुमार,संतोष, शशिकांत,पवनिश कवि,राहुल सिंह,हरीश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *