यमुनोत्री जा रही बस पर गिरे पहाड़ी से पत्थर, बस क्षतिग्रस्त, यात्री सुरक्षित

 

यमुनोत्री धाम की ओर यात्रियों को ले जा रही एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद तकरीबन साढ़े चार बजे हनुमान
चट्टी से एक किलोमीटर आगे ऊपरी पहाड़ी से पत्थर व मलवा चलती बस पर आ गिरा। जिससे बस को नुकसान हुआ अलबत्ता यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई। उक्त जानकारी मिलने पर मौके पुलिस बल भेजा गया और बस को साइड कराया गया साथ ही जेसीबी से पत्थर और मलवा हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *