घर मे अवैध रूप से चल रहे बार व डांस क्लब में छापा, 40 युवक व 17 युवतियां मौके पर मिली, भारी मात्रा में शराब भी बरामद

 

 

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कैंट क्षेत्र में आबकारी व पुलिस टीम की छापेमारी में अवैध रूप से चल रहे बार व डांस क्लब में जहाँ भारी मात्रा में शराब पपकड़ी गई वहीँ मौके पर 40 युवक व 17 युवतियां भी मिली जिन्हें हिरासत में क्लिय गया। देहरादून के कैंट में गजियावाला डांडा गांव स्थित रिहायशी इलाके के एक घर में अवैध बार व डांस क्लब चल रहा था। आबकारी व पुलिस की टीम ने अवैध रूप से बार चलाने के आरोप मे एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि कैंट थाना क्षेत्र के गाजियावाला इलाके में एक आवासीय भवन में बड़ी शराब पार्टी की तैयारी की जा रही है। इस पार्टी के लिए युवाओं से संपर्क हेतु एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की। उधर पकड़े गए युवक- युवतियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *