हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन महिलाऐं व दो पुरूष गिरफ्तार

 

पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने सैक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने एक घर से तीन महिलाओं और दो पुरूषों के गिरफ्तार किया है। उसके अलावा कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) में केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल की प्रभारी उ0नि0 मंजू ज्याला ने अपनी टीम के साथ प्रगति मार्केट, हीरानगर में एक आवासीय परिसर के दो मंजिले कमरे में छापा मार तो वहां दो पुरूष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुमन इस रैकेट की मुख्य सरगना है तथा मो0 फिरास ग्राहकों को लाने का काम करता है।
पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है उनमें सुमन राजपूत पत्नी प्रेमपाल राजपूत आनन्दपुरी फेस 2 तल्ली बमौरी थाना मुखानी जनपद नैनीताल हाल निवास प्रगति मार्केट हीरानगर कोत0-हल्द्वानी जनपद नैनीताल-उम्र-50 वर्ष,सीमा पत्नी सूरज नि0 संजय नगर, मल्ली बमौरी, थाना मुखानी जनपद- नैनीताल, उम्र- 47 वर्ष
गीता शर्मा पत्नी गणेश दत्त शर्मा नि0 नियर संतोषी माता मन्दिर कार रोड़ बिन्दुखत्ता कोत0 लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र 33वर्ष, देव सिंह पुत्र किशन सिह नि०- निर्मल कॉलोनी, गोविन्दपुर गढ़‌वाल चौकी आर0टी0ओ0 रोड़ थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र-49 वर्ष, मौ0 फिरास पुत्र मौ0 यूसूफ निवासी वार्ड नं0 3 कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 34 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ0नि0 मंजू ज्याला प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी नैनीताल, हे 0कानि0 भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, म0हे0कानि0 गीता कोठारी ,कानि0 महेन्द्र सिंह एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी नैनीताल शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *