गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिये बंद हो गए। इस साल की यात्रा में कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक गंगोत्री यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 8 लाख 15 हजार 273 रही जो कि गत वर्ष से अधिक रही। इस साल की यात्रा में पुरूष श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख 76 हजार 778,महिला श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख 24 हजार 973 व इनके साथ आये बच्चों की संख्या 13 हजार 522 रही। वहीं इतने यात्रियों की गंगोत्री यात्रा में गंगोत्री धाम पहुंचने वाले वाहनों की संख्या 88 हजार 236 रही। जिसमे बड़े वाहन,छोटे वाहन व दुपहिया वाहन शामिल रहे।
उधर गंगोत्री से आगे गंगा के उदगम गौमुख में कुल 10 हजार 107 यात्री पहुंचे।
