मिशन गंगोत्री, दावेदारों पर धार्मिक आयोजनों व शादी-समारोहों का प्रेशर

गंगोत्री विधानसभा में मिशन 2027 के लिये दावेदारों की लंबी फेहरिस्त पर इन दिनो धार्मिक आयोजनों व शादी-समारोहों का प्रेशर बढ़ गया है। जिस तरह से गंगोत्री विधानसभा में दावेदारों की उंगलियों पर गिनती नहीं हो पा रही है उसी तरह शादी-समारोहों की भी स्थिति है। चुनाव का वक़्त नजदीक आ रहा है। नेताजी नहीं पहुंचेंगे तो आफत। वोट एंड सपोर्ट दोनों हाथ से निकल भी सकते हैं। पारिवारिक प्रतिनिधि या फिर किसी के हाथ निमंत्रण अन्य समय चल जाता है मगर चुनावी साल में ऐसा नामुमकिन है। गंगोत्री विधानसभा में इन दिनों कई स्थानों में धार्मिक आयोजन के साथ ही शादियों की भी तारीखें तय हुई हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को उक्त आयोजनों में प्रतिभाग का एक तरह से प्रेसर बढ़ गया है।
गंगोत्री विधानसभा में सम्भवतः यह पहला मौका होगा जब मिशन 2027 के लिये इतनी अधिक दावेदारी सुनने में आ रही है। बहरहाल कुनबा बढ़ा है तो होना ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *