यहाँ पार्षद अहसान अंसारी ने किया मां वैष्णो देवी चमत्कारी मंदिर का उदघाटन

 

हरिद्वार में नवरात्र के पहले दिन श्री राम निस्वार्थ सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी के हाथों से श्री मां वैष्णो चमत्कारी मंदिर का उद्घाटन करा कर समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल कायम करने के साथ ही गंगा-यमुना की तहजुबी पेश की साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। यहाँ नवरात्रि के शुभारंभ पर माता दीपकला नंदा देवी ने विशेष साधना भी प्रारंभ की। उन्होंने कीलों की चौकी पर लेटकर तथा पेट पर रखी हांडी के ऊपर दीपक प्रज्वलित कर साधना शुरू की। उनकी यह साधना नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह छह बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक चलेगी। पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि सामाजिक रिश्तों की मजबूती आपसी सम्मान और सदभाव पर निर्भर करती है। मंदिर समिति की इस पहल से हरिद्वार की गंगा-जमुनी तहजीब और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए समाज में एकता को मजबूत कर सकते हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक राम, रणवीर सैनी, चौधरी राजवीर सिंह, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक अर्जुन लाल समेत अन्य व काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *