उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान, मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिभाग

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन भी प्रस्तावित है।
उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *