उत्तरकाशी में भारी भरकम जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल है। कई रोगों के स्पेशलिस्ट न होने से मरीज को रेफर करने की नौबत आ रही है। जिला अस्पताल का ताजा उदाहरण देखें। उत्तरकाशी निवासी एक तीन वर्षीय बच्चा तेज बुखार के साथ झटके (Febrile Seizure) आने से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि बच्चे को कल से बुखार था। इसके बाद उसे जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बच्चे को बेहतर इलाज और बाल रोग विशेषज्ञ की जाँच के लिए दून हॉस्पिटल, देहरादून रेफर किया। परिजनों ने अपने मासूम बच्चे के लिए जिला प्रशासन से हेली एम्बुलेंस के लिए अनुरोध किया। जिस पर जिला प्रशासन ने UCADA, देहरादून से समन्वय कर हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की, और आज दोपहर में बच्चे को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से दून हॉस्पिटल भेजा गया।