गंगोत्री हाईवे पर टेम्पो ट्रेवलर का ब्रेक फेल, सड़क पर पलटा,  सभी 17 यात्री सुरक्षित

 

 

उत्तरकाशी के आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में सोनगाड के पास एक टेंपो ट्रेवल्स नंबर UK-14 PA 5006 का ब्रेक फेल होने के कारण वह रोड पर ही पलट गया। वाहन में 17 यात्री राजस्थान के बताए जा रहे हैं। जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र में लाया जा रहा है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *