उत्तरकाशी में 14 डीपीसी निर्विरोध निर्वाचित

 

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में जिला योजना समिति (DPC) के चुनाव में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। समिति के सभी 14 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना इस ऐतिहासिक अवसर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
यह केवल एक चुनावी प्रक्रिया का निर्विरोध संपन्न होना नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहमति, समन्वय और एकजुटता की भावना का सुखद उदाहरण है।
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में
श्रीमती सरस्वती नाथ,
श्रीमती बीना चौहान,
श्रीमती ज्योति राणा,बबीता रावत, प्रियंका रावत,
श्रीमती रवीना रावत,
श्रीमती सोनिका रावत,
श्रीमती अनीता नेगी,
अनूप राज कुंवर,भरत बिष्ट,पवन दास, मदन मोहन बिजल्वाण, कुलदीप नेगी व
हीरा लाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *