हरिद्वार/ कृषि यंत्र खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने सहायक कृषि अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार के ब्लॉक खानपुर
में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव, पुत्र स्व. लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
