करंट से मौत के मामले मे उप खंड के अवर अभियंता सस्पेंड

 

ऋषिकेश के खदरी ग्रामसभा में रविवार शाम तेज बारिश और हवा के दौरान एलटी लाइन का तार टूटकर पानी में गिरने से करंट की चपेट में आई महिला और उसकी दो वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में यूपीसीएल ने कार्रवाई करते हुए रायवाला विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता शम्भू प्रसाद बहुगुणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि 16 अगस्त की शाम शिव मंदिर गली निवासी सुमन पत्नी हरपाल जेठुडी अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ मोटा प्लाट स्थित अपनी बहन के घर गई हुई थी। देर शाम को सुमन तेज वर्षा के बीच अपनी बच्ची के साथ घर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान मार्ग में बिजली की तार टूट गई, अंधेरा होने के कारण उसे तार नहीं दिखाई और वे तार के संपर्क में आ गए, जिससे सुमन व उसकी बच्ची को बुरी तरह करंट लग गया और वे बेसुध हालत में पड़ गए।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद 11 केवी रायवाला रूरल फीडर की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कराई गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
यूपीसीएल के निदेशक ने घटना विस्तृत जांच के निर्देश दिए। विद्युत दुर्घटना की जांच के लिए मुख्य अभियंता राजकुमार, मुख्य अभियंता मोहित जोशी और मुख्य अभियंता अमित कुमार की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उधर प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने प्रदेशभर में विद्युत लाइनों और अन्य विद्युत परिसंपत्तियों की विशेष सुरक्षा जांच तथा निवारक अनुरक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी वितरण खंडों में एलटी लाइनों, ज्वाइंट, टर्मिनल, कनेक्शन और अन्य संवेदनशील बिंदुओं की जांच की जाएगी। लोड की स्थिति में थर्मल विजन कैमरों से हॉट स्पॉट और असामान्य तापमान वाले स्थानों की पहचान कर तत्काल सुधार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *