उत्तरकाशी के बाड़ागड्डी क्षेत्र के आराध्य श्री हरि महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित प्रसिद्ध पौराणिक श्री हूण देवता की दो दिवसीय शैल यात्रा में क्षेत्रवासियों के साथ तमाम जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शैल यात्रा कुरोली गाँव से सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रारम्भ हुई। यात्रा किशनपुर गाँव होते हुए
हरुन्ता बुग्याल पहुँची।
यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक सुरेश चौहान ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, बाड़ागड्डी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि देवेन्द्र नाथ, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी प्रतिनिधि कपिल पंवार, ग्राम प्रधान कुरोली अजीतपाल पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बोंगाड़ी शंकर गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य किशनपुर शुभम मराठा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भेलुड़ा सुमित गुसाईं समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधि,सैकड़ों श्रद्धालु,ग्रामीण शामिल रहे।