देहरादून/ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासनगर से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से करीब 11.10 लाख रुपये मूल्य की 37 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये जाने के दौरान कोतवाली विकासनगर पुलिस की टीम ने गत रात्रि में कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुस्कान पत्नी सोनू, निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 37 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 11 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में मिले अहम सुराग
पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाई थी और उसे बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रही थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला पहले भी जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।
उक्त महिला तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता चौकी प्रभारी कुल्हाल
कां0रजनीश,म0का0 रुचिता डोभाल व पीआरडी जवान आनंद सिंह शामिल रहे।