भटवाड़ी में तीन सूत्रीय मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

 

विकास संघर्ष समिति भटवाड़ी का अनिश्चितकालीन धरना आज 11 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को इलाके से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना,आल वेदर रोड निर्माण,पलायन रोकने आदि मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। आंदोलनकारी शासन -प्रशासन से निरन्तर अनुरोध कर रहे हैं कि हमारी तीन सूत्रीय मांग को पूर्ण किया जाये अन्यथा जनप्रतिनिधियों को आने वाले समय में इस आन्दोलन को उग्र रूप देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस बीच जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी भी आज धरना स्थल पर पहुंची उन्होंने विकास संघर्ष समिति भटवाड़ी की मांगों को न्यायोचित बताते धरने को समर्थन किया।
इस अवसर पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विवेक नौटियाल, सचिव यजवेन्दर रावत, जिलापंचायत प्रतिनिधि नेताला अनिल रावत, पूर्व प्रधान प्रीतम रावत, विपिन राणा, बुद्धि लाल, केशव नौटियाल, बलराज राणा, आकाश, सन्दीप सिंह राणा प्रधान समेत क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। आज कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व में जिलापंचायत सदस्य रहे प्रदीप भट्ट ने भी विकास संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *