देहरादून के प्रेमनगर में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन को रद्द करने के लिये पुलिस ने थमाया नोटिस

 

देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत आगामी एक व दो मई को एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन, जिसमें कम से कम 10 से 15 हज़ार दर्शकों की भीड़ होने की संभावना है की जानकारी पुलिस को मिली है।
उक्त आयोजन का तत्काल संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच करने पर पाया गया कि उक्त यूनिवर्सिटी में विगत माह छात्रों के गुटों के मध्य हुए एक विवाद में हत्या जैसी हिंसक घटना घटित हुई है, जिससे कि कानून व्यवस्था प्रभावित हुई तथा वर्तमान में यूनिवर्सिटी परिसर में उक्त घटना के संबंध में वातावरण सौहार्दपूर्ण न होने की संभावना के दृष्टिगत यूनिवर्सिटी से संबंधित छात्रों के बीच हत्याकांड से संबंधित विवेचना प्रचलित होने पर, सभी तथ्यों पर विचार करने के उपरांत रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन पर शांति और कानूनी व्यवस्था की दृष्टि से आयोजित कराया जाना उचित प्रतीत ना होने पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा उक्त आयोजन को रद्द करने के लिए उक्त यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारियों को नोटिस प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *